व्यापारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी: आरोपी निकला मुनीम का बेटा

हाथरस-19 जनवरी। एसओजी टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एक व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 मोबाईल व एक मोबाईल का डिब्बा बरामद किया है।रंगदारी मांगने वाला आरोपी व्यापारी के ही भट्टे में काम करने वाले मुनीम का लड़का है।
पुलिस के मुताबिक गत 15 जनवरी को संजीव कुमार अग्रवाल पुत्र स्व. कालीचरन निवासी बसंत बाग कालौनी द्वारा तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि उसका ग्राम रामपुर थाना हाथरस जंक्शन में एक ईंटों का भट्टा है तथा पेन्ट की दुकान है । 5 जनवरी को उनके मोबाईल नम्बर पर फोन कर अपने आपको नगला इमलिया का प्रधान मोना ठाकुर बताते हुए 10 लाख रूपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी । जिसके सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए रंगदारी मांगने वाले आरोपी की तत्काल शिनाख्त कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट सहित 4 टीमों का गठन किया गया तथा एसओजी व सर्विलांस टीम टीमों को भी लगाया गया । जिसके क्रम में आज पुलिस टीमों के अथक प्रयासोपरान्त टेक्निकल इनपुट, सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्यों आदि के माध्यम से एसओजी टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले 1 आरोपी को रिम्स हास्पिटल के बन्द पडे गेट के सामने से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपी से रंगदारी मांगने हेतु प्रयोग किया गया 1 मोबाइल एसीई कम्पनी व 1 मोबाइल का डिब्बा लावा कम्पनी बरामद हुआ है ।। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी द्वारा पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि संजीव अग्रवाल का एक ईंट भट्टा है, जिस पर मेरे पापा पिछले करीब 22 वर्ष से मुनीम है । मुझे रुपयों की जरुरत थी इसलिए मैंने 10 लाख रुपये की रंगदारी रकम माँगी थी। गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार पुत्र महेन्द्र अग्निहोत्री निवासी ग्राम हैता रघुनाथपुर थाना हसायन है।।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अपराध अदित्य शंकर तिवारी थाना हाथऱस गेट मय टीम, धीरज कुमार गौतम प्रभारी एसओजी टीम मय टीम शामिल थे ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment