पूर्व प्रधानाध्यापक की धर्मपत्नी के निधन पर जताया शोक

सिकंदराराऊ। स्थानीय पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में शुक्रवार को प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में एक शोकसभा का आयोजन किया गया । जिसमें राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त पूर्व प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र शर्मा की धर्मपत्नी मीना शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति एवं आहत परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोक व्यक्त करने वालों में राजेश चौधरी, नरेश चतुर्वेदी, विनय चतुर्वेदी, पूर्वेंद्र शर्मा, प्रवीण सोमानी ,नवेद अंसारी, चेतन शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, शरद शर्मा, अनिल उपाध्याय, श्रीकृष्ण दीक्षित फौजी, रवि पंडित, विवेक धनगर, केके शर्मा, उत्कर्षवर्ती पाठक आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment