अमर बलिदानी क्रांतिवीर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

हाथरस। विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने आजाद जी के राष्ट्रनिष्ठ, त्यागमय एवं प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों का अनुसरण कर राष्ट्र, धर्म एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।साथ ही ब्रज प्रांत में संचालित गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत शहीद पार्क पर गौ माता के समर्थन में जयघोष किए गए तथा आगामी 27 जुलाई को अपनी-अपनी तहसील एवं डीएम कार्यालय पर आयोजित जनआंदोलन में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर देवराज (जिला संगठन मंत्री), प्रवीण खंडेलवाल (जिला मंत्री), तरूण शर्मा (सचिव भारत विकास परिषद), गौरव अग्निहोत्री (समाजसेवी), हर्षित गौड़ (बजरंग दल विभाग संयोजक हरिगढ़ विभाग), अनमोल (जिला संयोजक), तरुण शर्मा (जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख), प्रशांत खंडेलवाल (नगर सह मंत्री), लक्ष्मण दीक्षित (नगर संयोजक), हर्ष चौहान , नैतिक शर्मा (नगर सह संयोजक), नवीन वर्मा (नगर गौ रक्षा प्रमुख), शिवांग , मोनू कश्यप (नगर सह गौ रक्षा प्रमुख), लखन, तनुज, कृष्णा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment