हाथरस।सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा की ओर से कल 25 जुलाई से 31 जुलाई तक गौशाला मार्ग स्थित कृपाल आश्रम मे 23 वाँ विशाल आध्यात्मिक साप्ताहिक सत्संग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है,जिसमे काफी बड़ी संख्या में लोगो के भाग लेने की उम्मीद है। इस आध्यात्मिक सत्संग में उन्हें मानव जीवन के मुख्य उद्द्देश्य, ध्यान-अभ्यास व सदाचारी जीवन में तथा उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। जिससे कि वे अपने जीवन को एक नई दिशा प्रदान कर स्वर्णिम मानव जीवन के अवसर का लाभ उठा सकें।
हुजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज पिछली शताब्दी में आध्यात्मिकता के मूल श्रोत थे। उन्होंने सुरत –शब्द –योग जो कि उससे पहले कम व्यक्तियों को ही उपलब्ध था, सम्पूर्ण मानवता को उपलब्ध कराया। संत प्रभु का साकार रूप होते है और पूर्ण संतों का शरीर प्रभु का निवास स्थान होता है। वे मानवता की दुर्लभ कृति होते है, जिनसे प्रेम, दया और करुणा का संचार होता है। हुजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज का मानवता के प्रति प्रेम अथाह था और वे पीड़ित मानवता के आध्यात्मिक कल्याण और पुनः निर्माण के लिए वे सतत प्रयत्नशील रहे।उन्होंने मानवता के परस्पर भाईचारे और परम् पिता की संतान एक पिता एकस के हम बारिक का व्यवहार और प्रचार किया। संतों के सानिध्य मेँ आकर हम आध्यात्मिक रूप से जाग्रत होते है, तब हमें अपना असली लक्ष्य पता चलता है यानि आत्मा का परमात्मा से मिलन, वो भी इसी जीवन मेँ आगे चलकर परम् संत कृपाल सिंह जी महाराज, दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज एवं वर्तमान सत्गुरु संत राजिन्दर सिंह जी महाराज उनका संदेश सारे संसार मेँ फैला रहे है।
सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आज सम्पूर्ण विश्व में ध्यान-अभ्यास द्धारा प्रेम, एकता व शांति संदेश प्रसारित कर रहे हैं। सावन कृपाल रूहानी मिशन की हाथरस शाखा उपरोक्त आध्यात्मिक समारोह में, आप सभी को अपने परिवार के सदस्यों, मित्रों, बन्धुओं सहित सादर आमंत्रित करती है।आईये अपने जीवन के इस असली कार्य के लिए समय निकाले और जीवन के परम लक्ष्य को जानने और समझने का प्रयास करें हाँ, यह आयोजन पूर्ण रूप से निःशुल्क है।सत्संग महोत्सव में देश व प्रदेश भर से रूहानी विद्धान भाग लेंगें और ज्ञान का मार्ग प्रशस्त करेंगें।









