हाथरस। जिले के जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लिए लेकर बेहद गंभीर एवं सक्रिय हैं और आज उन्होंने सड़क पर उतरकर एक स्कूली वाहन की चेकिंग करते हुए स्कूली बच्चों से संवाद कर उन्हें सड़क सुरक्षा व नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा के साथ आज स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूली वाहन का निरीक्षण कर वाहन की सुरक्षा व्यवस्थाओं, आवश्यक दस्तावेजों तथा बच्चों के सुरक्षित आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने वाहन के अंदर स्कूली बच्चों से संवाद करते हुए सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों से कहा कि यात्रा के दौरान हमेशा बस की निर्धारित सीट पर बैठकर ही सफर करें तथा चलती बस में इधर-उधर न घूमें, थोड़ी-सी सावधानी किसी भी दुर्घटना से बचा सकती है। उन्होंने बस चालक एवं परिचालक को भी निर्देशित किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा वाहन का संचालन निर्धारित गति सीमा एवं सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए किया जाए।उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर अनुशासन बनाए रखने, वाहन में चढ़ते-उतरते समय सावधानी बरतने तथा चालक के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।









