हाथरस। पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों द्वारा पिछले कई दिनों से किये जा रहे विरोध प्रदर्शन, धरना आंदोलन के समर्थन में आज समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट जाने से पहले ही पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें अलीगढ़ रोड पर रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन से सपा नेताओं की काफी बहसबाजी भी हुई और बाद में सपा नेताओं द्वारा सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा गया।

पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों द्वारा पिछले कई दिनों से किये जा रहे विरोध प्रदर्शन, धरना आंदोलन के समर्थन में आज समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा व वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडेय तथा अन्य तमाम सपा कार्यकर्ताओं को आज दोपहर कलेक्ट्रेट जाने से पहले करीब 1:30 बजे पुलिस ने अलीगढ़ रोड पर बीएलएस स्कूल के सामने रोक लिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंक-झोंक भी हुई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर पहुंचकर वहां से प्रदर्शन के लिए जाएंगे। इस जानकारी के बाद जिला कार्यालय पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया । जब कार्यकर्ता अलीगढ़ रोड पर पहुंचे, तो उन्हें रोक दिया गया, जिससे कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई।जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि वे केवल पार्टी के जिला कार्यालय जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कार्यालय जाने की अनुमति दे दी। जिला कार्यालय पर भी पुलिस बल तैनात रहा। कार्यालय पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की। बैठक के उपरांत, सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के बाहर ही सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा गया।
समाजवादी पार्टी द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित उक्त ज्ञापन में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए देश में स्थिति सामान्य करने का आग्रह किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस समय देश में आपातकाल जैसी स्थिति है।उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें उनके कार्यालय तक आने से रोका गया और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडेय, मुहर सिंह, अनूप यादव, जिला उपाध्यक्ष मौहर सिंह, मलिक यादव, सत्येंद्र यादव, नरेश दिवाकर, अशोक गोला, रमेशचन्द, ललित चौधरी, चमन बाबू, अकील कुरैशी, राशिद खान, मानवेंद्र कुशवाहा, शहवाज कुरैशी, अरमान कुरेशी, मनीष कुशवाहा, रिंकू सेंगर, मुस्ताक अली, हुकम सिंह, लवकैश, रवेन्द्र कुमार प्रजापति, ब्रह्मदेव कश्यप, मानवेंद्र यादव, शेर सिंह, नुसरत अली सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।









