अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा: दो गंभीर: रैफर

सिकन्द्राराऊ-19 जनवरी । कस्बा हसायन में रविवार को पैठ बाजार में सब्जी बेचने को गए युवकों का ऑटो कस्बा के बाहर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया । हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों युवकों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।।
बताया जाता है कस्बा सिकन्द्राराऊ के कुछ युवक हसायन कस्बे में रविवार को ऑटो में सवार होकर पैंठ बाजार में सब्जी बेचने को गए थे। देर शाम को युवक ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे थे। ऑटो में चालक समेत आठ लोग सवार थे। जैसे ही ऑटो कस्बा हसायन से बाहर निकला और मोड़ के समीप पहुंचा । तभी ऑटो को चालक ऑटो से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया । ऑटो के पलटते ही उसमे सवार युवकों की चीख पुकार मचने लगी । आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई । हादसे में ऑटो के नीचे दबकर अमन पुत्र सलीम राईन निवासी मोहल्ला सराय उम्दा बेगम और आसिफ पुत्र आजाद निवासी मोहल्ला नौखेल गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल युवकों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment