जल संचय पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता

हसायन-23 जुलाई। किला खेड़ा स्थित हनुमान इंटर कॉलेज में जल संचय सप्ताह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकांश कक्षा 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।। प्रतियोगिता में सोनम कुमारी कक्षा 10 ने प्रथम, भक्ति कुमारी कक्षा 10 ने द्वितीय तथा कुमारी खुशी कक्षा 10 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुमारी राशि कक्षा 9 ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि अन्य का कार्य संतोषजनक रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment