भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े का भाजपा नेता अनुज चौधरी ने किया जोरदार स्वागत

हाथरस-22 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा राज्यसभा सांसद नेता विनोद तावड़े के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुज चौधरी द्वारा नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनका फूलमालाओं से लादकर व दुपटटा ओढ़ाकर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावडे से भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुज चौधरी द्वारा राजनीतिक परिदृश्य चर्चा की गई। साथ ही उनके द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों व जिले के राजनीतिक वर्तमान परिदृश्य पर भी चर्चा की गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment