विपक्षी दलों के नेताओं व अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन: पुतला फूंका

हाथरस। दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में आज अधिवक्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका गया है और जमकर नरेगा जी की गई ।

विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि जब विपक्ष के गठबंधन नेता पीएम आवास पर बात करने के लिये एकत्रित हुये तो मोदी सरकार ने अपनी क्षीण मानसिकता का परिचय देते हुये अपनी दमनकारी कार्यवाही कर गठबंधन के विपक्षी नेताओं को बलपूर्वक गिरफ्तार करवा लिया। जिसके विरोध में जब स्थानीय नेताओं ने दिल्ली जाने की तैयारी की तो पुलिस ने स्थानीय नेताओं को हॉउस अरेस्ट करा दिया। इसके विरोध में स्थानीय गठबंधन के नेताओं व अधिवक्ताओं ने केन्द्र सरकार का आज दोपहर दीवानी न्यायालय पर पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पुरजोर माँग की गयी।

पुतला फूंकने वाले गठबंधन नेताओं में समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव व विधानसभा प्रत्याशी रहे बृजमोहन राही एड., समाजवादी पार्टी चेयरमैन प्रत्याशी रहे लल्लन बाबू एड., काँग्रेस शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके, बालकिशन यादव एड., वतन सिंह एड., अन्नू एड., आरपी सिंह एड.,जगदीश प्रसाद एड., गगन बाबू एड., दुष्यंत चौधरी एड., योगेंद्र पाल एड., विमल कुमार एड., विपुल कुमार एड., धर्मेंद्र एड., राकेश चौधरी एड., जुनैद एड., राजेश कुमार एड., अरूण कुमार एड.आदि तमाम अधिवक्ता मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment