वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडेय व कांग्रेस नेता शरद नन्दा किए हाउस अरेस्ट

हाथरस। दिल्ली में नीट परीक्षा व अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में भाग लेने जा रहे जिले के समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के नेताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया गया।। दिल्ली में चल रहे आंदोलन को लेकर वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडेय ने कहा है कि छात्रों की आवाज को बुलंद करने व छात्रों को सहयोग करने वाले विपक्षी दलों पर केंद्र सरकार द्वारा न्याय नहीं अन्याय किया जा रहा है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर ही नजर बंद किया जा रहा है, जो यह साबित करता है कि केंद्र सरकार ना तो छात्रों की बात सुन रही है और ना ही उन्हें न्याय दे पा रही है। मुझे भी पुलिस प्रशासन द्वारा घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडेय को हाउस अरेस्ट किए जाने पर उन्होंने कहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को मंगलवार की शाम 6 बजे दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वरिष्ठ सपा नेता धीरज पांडेय ने कहा है कि छात्रों को लेकर सरकार का फेलियर है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।उन्होंने इस कार्यवाही को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्र रूप से आने-जाने और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक गतिविधियों में भाग लेने का अधिकार देता है।। दिल्ली आंदोलन को लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद उपाध्याय नंदा को भी उनके गिजरौली स्थित आवास पर पुलिस प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया और कांग्रेस नेता शरद उपाध्याय नन्दा द्वारा उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने पर कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार का यह कार्य न्याय उचित नहीं है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment