हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम लहरा रोड पर वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से 11 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने हर लगाया गया पौधा, बेहतर कल की ओर एक कदम का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया।क्लब की अध्यक्ष दीप्ति बूटिया एवं सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि हमारा क्लब समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति बूटिया, सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा के अतिरिक्त पूर्व अध्यक्ष श्रीमती राधा गावर, संपादक श्रीमती नेहा गुप्ता, पूजा सिंह, सीमा सबलोक एवं दीप्ति अग्रवाल उपस्थित थीं।









