हाथरस- 22 जुलाई। दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन के चलते विपक्षी दलों के नेताओं को दिल्ली जाने से पहले ही उन्हें उनके घर पर में नजरबन्द कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामनारायण काके को भी उनके घर पर ही नजर बंद कर लिया गया ।। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सदर रामनारायण काके को हाथरस पुलिस ने उनके घर में ही नजर बन्द बना दिया गया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और इसी के चलते सपा नेता रामनारायण काके को उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया गया।









