सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव चड़रपुरा में बुधवार को हाईटेंशन लाइन पर कार्य कर रहे एक संविदा लाइनमैंन अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से उसे चिकित्सकों ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि संविदा लाइन मैंन राजू विद्युत उपकेंद्र नगला जलाल पर तैनात है। बुधवार की दोपहर 2 बजे करीब वह गांव चड़रपुरा में हाईटेंशन लाइन पर कार्य कर रहा था। तभी अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। जिसकी चपेट में आकर लाइन मैंन झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया । घायल लाइनमैन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एसडीओ मोहम्मद यूसुफ हुसैन ने बताया कि संविदा लाइनमैन राजू गांव चड़रपुरा में लाइन पर कार्य कर रहा था। कार्य करने के दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। लाइनमैन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत ठीक है। मामले की जांच कराई जा रही है।









