हर्षोल्लास के साथ मनाया ठाकुर श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज का भव्य पाटोत्सव

हाथरस। ब्रजद्वार देहरी शहर के होली वाली गली स्थित ठाकुर श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज का भव्य पाटोत्सव महोत्सव इस वर्ष तीन दिवसीय रूप में बड़े ही आनंद के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।
भव्य पाटोत्सव महोत्सव 18 जुलाई से प्रारम्भ हुए। अखंड श्री हरिनाम संकीर्तन का 20 जुलाई को प्रातः 6 बजे संकीर्तनमयी प्रभात फेरी के साथ विश्राम हुआ। जिसमें नगर के विभिन संकीर्तन मंडलों ने अपनी सहभागिता की जिसने सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय कर दिया।20 जुलाई को प्रातः 9 बजे श्री ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक हुआ, उसके उपरांत प्रातः 11 बजे श्री ठाकुर जी ने भव्य एवं दिव्य श्रृंगार धारण कर भक्तों को मनमोहक दर्शन दिए।
साँय 7 बजे से श्री ठाकुर जी ने दिव्य पुष्प निकुंज में विराजकर मनोहारी दर्शन दिए।उसके उपरांत नगर के विभिन्न संकीर्तन मंडलों ने अनेकों बधाइयों के माध्यम से वातावरण को गोकुल, नंदगांव जैसा बना दिया।।
मंदिर परिसर में देर रात तक दर्शन हेतु भक्तों का तांता लगा रहा।
मंदिर परिसर को ऐसा भव्य सजाया गया कि आने वालों भक्तों को बिल्कुल वृंदावन जैसा अनुभव हुआ।इस अवसर पर मन्दिर प्रबंधक शशिकांत बागला, शिवांग बागला, पारस जाँगिड़, गौरांग बागला, तुषार शर्मा, ऋषभ, कृष्णा, हर्षित, अमित, ललित, अतुल खंडेलवाल, रामबाबू, राकेश , मनोज,उमाशंकर एवं समस्त मंदिर परिकर उपस्थित था।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment