
हाथरस- 19 जनवरी। नर सेवा नारायण सेवा का मूल मंत्र साकार करते हुए भारत विकास परिषद की संस्कार शाखा द्वारा महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत शहर की बहुत ही कमजोर वर्ग की 14 बिटियाओं को साइकिल प्रदान की गई हैं।। कार्यक्रम की अध्यक्षता सौरव अग्रवाल ने की। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय कृष्ण गर्ग, प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रदीप रंजन शर्मा,प्रांतीय संगठन सचिव मनोज अग्रवाल राया वाले उपस्थित थे। कार्यक्रम में 14 कन्याओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया, जिससे उनके जीवन में सुगमता,सरलता और उत्साह का संचार हो। इस कार्यक्रम में संयोजक अभिषेक अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।। कार्यक्रम में विकास रत्न और विकास मित्रों की घोषणा की गई जिसके अंतर्गत एक लाख रुपए की नगद राशि विकास रत्न के रूप में सतीश चंद गोयल ने प्रदान की। विकास मित्रों की संख्या में मनोज अग्रवाल, अनिल वार्ष्णेय,अमोघ गौड, महेश अग्रवाल, अंकुल जैन और सौरव अग्रवाल बने। कार्यक्रम में उमाशंकर गुप्ता व राकेश ने बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुत किया। स्वर्गीय यशपाल भाटिया की स्मृति में कार्यक्रम में भाटिया जी के परिवार के सभी लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम में शरद तिवारी, देवेंद्र मोहता, गोपाल राठी, उमाशंकर गुप्ता मुकेश बंसल ने संबोधित करते हुए यशपाल भाटिया के जीवन पर प्रकाश डाला।सभी ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सौरव अग्रवाल एवं विद्यालय प्राचार्य देवेश समाधिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।। इस अवसर पर सचिव अंकुल जैन,मंच संचालक हरीश वार्ष्णेय, प्रांतीय सयुंक्त सचिव अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, राकेश वार्ष्णेय धागे वाले, आनंद गोयल,जस मित्तल, जयप्रकाश,मदन मोहन वार्ष्णेय,हर्षित खेमका, सौरव कोठारी, नितिन गारमेंट,अंजलि बंसल,खुशबू जैन,रेनू अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, नीलम, दिगम्बर सिंह, मनोज जीएसटी, ऋषि बंसल, सतीश गोयल, सुधीर मित्तल, वंदना गोटेवाल, दीपक भाटिया, लता भाटिया उपस्थित थे।









