एआईडीईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन में उठाईं कर्मचारी व श्रमिकों की समस्यायें

हाथरस। अंर्तराष्ट्रीय श्रम संगठनों के जोहान्सबर्ग दक्षिणी अफ्रीका में हो रहे सम्मेलन में ऑल इंडिया डिफेंस इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक द्वारा कर्मचारी व श्रमिको से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए महत्वपूर्ण समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किये गये हैं।। ऑल इंडिया डिफेंस इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक द्वारा कहा गया कि ट्रेड यूनियन अधिकारों में बदलाव किए जाने के प्रयासों को रोकने की आवश्यकता है। श्रमिक अधिकारों के रक्षा के लिए सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों तथा श्रमिक संगठन भूमिका को सशक्त बनाने की अत्यंत आवश्यकता है। पूंजीपतियों द्वारा हर क्षेत्र में प्राइवेटाइजेशन का जाल बिछाया जा रहा है। यहां तक कि गोला, बारूद ,हथियार, बनाने वाले सुरक्षा संस्थानों को भी प्राइवेट कंपनियों को दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों द्वारा साजिश के तहत श्रम कानून में भी बहुत बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इन सभी का हमें संगठित होकर संघर्षरत रहने की आवश्यकता है। यह जानकारी ऑल इंडिया डिफेंस इंप्लाइज फेडरेशन के नेता डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी द्वारा दी गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment