सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जुलापुर में नामजदों ने घर में घुसकर एक बेवा महिला व उसकी पुत्रवधू को पथराव कर पीटकर घायल कर दिया।
पीड़िता ने कोतवाली में दो महिलाओं समेत चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जुलापुर निवासी सावित्री देवी पत्नी रघुनाथ सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 17 जुलाई की दोपहर 12 बजे करीब गांव के ही दूरबीन सिंह पुत्र ठाकुरदास, संतोष पुत्र दूरबीन सिंह, कविता देवी पत्नी संतोष, शिवानी पुत्री संतोष उसके खेत से जबरन मिट्टी काट रहे थे। जब उसने मिट्टी काटने का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उसे जमीन पर गिरकर लात घूसों व लाठी डंडों से मारा पीटा। जिससे वह लहूलुहान हो गई । शाम करीब 5 बजे करीब उक्त आरोपी पुनः उसके घर में घुस गए और उसे व उसकी पुत्रवधू विमलेश देवी पत्नी रामकिशन को भी मारापीटा और घर पर पत्थराव कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।








