घर में घुसकर तीन बहनों को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नीजरा गोकुलपुर में नामजदों ने घर में घुसकर तीन बहनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नीजरा गोकुलपुर निवासी बबिता पुत्री जयवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 15 जुलाई की दोपहर 3 बजे करीब अपने खेत से चारा काटकर अपने घर आ रही थी । इस दौरान रास्ते में गाँव के ही संतोष,पप्पू ,प्रमोद पुत्रगण गुलफान, रजनेश पुत्र पप्पू सिंह ने गाली गलौज देते हुए जमीन पर गिराकर लात घूंसों व लाठी डंडों से मारा पीटा। जिससे वह घायल हो गई। आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई । यही नहीं आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उसे व उसकी बहन नीरा कुमारी ,नीलम को भी मारपीट कर घायल कर दिया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment