बांके बिहारी मंदिर पर बांके बिहारी सेवा समिति व मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद द्वारा आयोजित : विशाल निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने 300 विभिन्न रोगों के रोगियों को दिया परामर्श : निशुल्क हुई जांचें

हाथरस। शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की जनता के हितार्थ बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने एवं वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श हेतु आज शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित श्री बांके बिहारी जी मंदिर व श्री बांके बिहारी सेवा समिति के प्रबंधक रवि चौहान भट्टा वालों के अथक प्रयासों से मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद द्घारा श्री बांके बिहारी मंदिर लहरा रोड बाईपास पर विशाल निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न रोगों के रोगियों की जहां निशुल्क जांचें की गईं। वहीं मेट्रो हॉस्पिटल के अनुभवी एवं वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को परामर्श आदि दिया और संबंधित रोगों के मरीजों शिविर का लाभ लिया। विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

शहर के आगरा अलीगढ़ बाईपास स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर एवं श्री बांके बिहारी सेवा समिति के प्रबंधक व प्रमुख समाजसेवी रवि चौहान भटटा वालों के अथक प्रयासों से शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य हितार्थ में मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के सहयोग से आज श्री बांके बिहारी मंदिर लहरा बाईपास पर विशाल निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा शिविर में उमड़े रोगियों की आधुनिक मशीनों से जहां जांच की गई ।वहीं विभिन्न रोगों हृदय रोग , कैंसर व रक्त रोग , किडनी व मूत्र रोग , हड्डी व जोड़ रोग के रोगियों को आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही रोगियों की निशुल्क जांचें भी की गईं।निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर में विभिन्न प्रकार की जांचें निशुल्क की गईं, जिसमें ईसीजी, ब्लड प्रेशर, रेंडम ब्लड शुगर, हड्डियों की सघनता की जांच बीएमडी आदि निशुल्क की गई।

स्वास्थ्य शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के वरिष्ठ व अनुभवी चिकित्सकों की टीम में डॉ.वैभव जैन (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ.साक्षी राणा (कैंसर व रक्त रोग विशेषज्ञ), डॉ.राम चौधरी ( हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ.किंजल बनर्जी (किडनी व मूत्र रोग विशेषज्ञ) आदि चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक जांच कर परामर्श दिया। चिकित्सकों द्वारा दिए गए परामर्श से मरीज बेहद संतुष्ट नजर आए।

निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 300 मरीजों को परामर्श दिया गया। साथ ही इतने ही मरीजों की निशुल्क जांचें भी की गई। विशाल स्वास्थ्य शिविर के मौके पर मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद से आए चिकित्सकों की टीम का प्रमुख समाजसेवी रवि चौहान भट्ठा वालों व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती उमा चौहान द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर व फूलमाला पहनाकर जहां स्वागत किया गया। वहीं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया।। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी रवि चौहान भटटा वालों ने कहा कि आज श्री बांके बिहारी सेवा समिति एंव मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित विशाल निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर में संबंधित रोगों के रोगियों ने भारी संख्या में भाग लेकर अपनी जांच करायीं और चिकित्सकों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया। उन्होंने कहा है कि गरीब व आम जनता के हितार्थ श्री बांके बिहारी सेवा समिति द्वारा ऐसे स्वास्थ्य शिविर भविष्य में जल्दी-जल्दी आयोजित कराए जाते रहेंगे।

इस मौके पर समिष्ठा देवी, रचना सिंह, जाह्नवी, ऋतु के अलावा मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीन खंडेलवाल, राहुल चौहान, कृष्णकांत रावत, छोटू राणा, छोटू पौरुष, राजू ठाकुर, शिवम तोमर, देव पौरुष , धीरज सिंह, देव रौतेला, टोनी ठाकुर, अभिषेक सिंह, गिन्नी ठाकुर, आशीष ठाकुर, इशू ठाकुर ,नीरज चौहान ,कृष्णा चौहान , तरूण प्रताप पहलवान, हर्षित गौड़, सोनू पाराशर, राजवीर पाठक, सोनू पाठक, पवन पाठक, अमित गुलाटी, सोनू चंदौसी, मोनू लाला, मोहित शर्मा, मोहित चौहान, विशाल चौहान आदि तमाम लोग मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment