
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव इकबालपुर में नामजदों ने दो भाइयों को पीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव इकबालपुर निवासी गौरव पुत्र रवेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार को गांव के ही शिवम पुत्र वीरेश, अवनीश पुत्र जुगेंद्र सिंह व सोनू पुत्र जयवीर सिंह बिना बात के उससे गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके चचेरे भाई सुधीर को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।








