ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर बीती रात्रि को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है बीती रात्रि को मथुरा रोड स्थित सुजाता अस्पताल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई तथा रात्रि को मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन आज सुबह परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर उसकी शिनाख्त करते हुए मृतक नई बस्ती ओढ़पुरा निवासी 25 वर्षीय भोला पुत्र रमेश चंद्र के रूप में की गई है।
बताया जाता है मृतक भोला मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह गुरुवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह पुलिस से सूचना मिलने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मौहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment