किशोरी को ले गया युवक

 

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 13 जुलाई की दोपहर 2 बजे करीब उनकी 17 वर्षीय पुत्री को विशाल ठाकुर पुत्र नागेंद्र निवासी कमालपुर थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ अपने साथ घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment