सरस्वती महाविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

हाथरस। सरस्वती महाविद्यालय में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार भूजल सप्ताह के अंतर्गत के वृक्षारोपण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । शपथ ग्रहण समारोह में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ,एनसीसी तथा एनएसएस के कैडेट्स ने भूजल को संरक्षित करने की शपथ ली । साथ ही महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

महाविद्यालय में बॉटनी की प्रवक्ता डॉ.फौजिया सिद्दीकी के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के परिसर में उपयोगी पौधों का पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम संयोजक डॉ.राकेश बाबू के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर गोपेश कुमार (एनसीसी अधिकारी), राजकुमार (एनएसएस अधिकारी), डॉ.फौजिया सिद्दीकी के साथ डॉ.देवप्रकाश (मुख्य अनुशासन अधिकारी ) एवं अन्य शिक्षकगण आनंद चक्रवर्ती, कर्मचारी पवन शर्मा , सुनील बेनीवाल तथा रॉबिल शर्मा मौजूद थे ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment