शादी न करने पर दी जान से मारने की धमकी:26 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सिकंदराराऊ । कस्बा के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर पर नामजद ने अपने साथियों के साथ धावा बोल दिया तथा उनसे व उनके परिवार से धक्का मुक्की कर जबरन अपने साथ बेटी की शादी करने का दवाब बनाने लगा। पीड़ित ने कोतवाली में एक नामजद समेत 26 के आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि विशाल पुंढीर पुत्र शीलेन्द्र पुंढीर निवासी मोहल्ला चूड़ी मार्केट थाना सिकंदराराऊ उनकी पुत्री को काफी दिनों से परेशान कर रहा था । जब वो ट्यूशन पढ़ने जाती थी । तब ये उसका पीछा करता था और छेड़खानी भी करता था। उनके द्वारा आरोपी को कई बार समझाया भी गया। किंतु आरोपी नहीं माना । आरोपी उनकी पुत्री को मेसिज करता था । जब उन्होंने इसका विरोध किया तो गुरुवार की सुबह 10:30 बजे करीब आरोपी विशाल ने अपने 25 साथियों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया और उनसे व उनके परिवार से धक्का मुक्की करने लगा। आरोपी उनसे कहने लगा कि अपनी बेटी की शादी मुझसे कराओ नहीं तो उसे व तुम्हें जान से मार दूंगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












