सीएमओ ने की एएनएम के विभिन्न कार्यों की समीक्षा: दिए नोटिस

सिकन्द्राराऊ। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डा. वेदप्रकाश द्वारा आज ब्लॉक हसायन एवं सिकन्द्राराऊ पर कार्यरत एएनएम द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिकन्द्राराऊ पर समीक्षा की गई। समीक्षा के समय डीपीएम बलवीर वर्मा भी उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अति कुपोषित बच्चों की पहचान तथा उनके प्रबंधन, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, एच.पी.वी., वैक्सीनेशन, प्रतिरोधी परिवारों में बच्चों का टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, संभव अभियन 6.0 पर विशेष समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपरोक्त कार्यों में कम प्रगति वाली एएनएम श्रीमती प्रीति उपकेन्द्र नगला पट्टी देवरी, श्रीमती निशा उपकेन्द्र नवीपुर, श्रीमती तरूणा उपकेन्द्र पोरा, श्रीमती सोनू उपकेन्द्र श्रीनगर, श्रीमती निम्मी उपकेन्द्र नगला उदैया एवं श्रीमती प्रियंका उपकेन्द्र बांण अब्दुल हर्दपुर एवं आईओ राजकुमार एवं रवेन्द्र को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है। कारण बताओ नोटिस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment