महिला ने ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न व धमकी का आरोप

हाथरस। ससुराल में ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट व उत्पीड़न आदि किए जाने को लेकर विवाहिता द्वारा महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है।। कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए महिला ने उन पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 7 फरवरी 2013 को कासगंज निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है और उसके साथ मारपीट करता है, साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता है। शादी में करीब दस लाख रुपये खर्च हुए थे।
पीडित महिला का कहना है कि उसके दो बेटे हैं। उसका आरोप है कि पति बच्चों के लिए राशन भी नहीं लाता और धमकी देता है कि अगर वह घर वापस आयी तो उसे और बच्चों को पेट्रोल डालकर आग लगा देगा। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके ससुर राजपाल, जेठ और सास भी उसके साथ मारपीट करते हैं और गाली-गलौज करते हैं।शिकायत में कहा गया है कि पति ने उससे अपने पिता से वैगनआर गाड़ी लाने की मांग की है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment