महिला को घर में घुसकर पीटा,रिपोर्ट

अनूप शर्मा


सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतपुर असदपुर में नामजदो ने घर में घुसकर एक महिला व उसके बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अमृतपुर असदपुर निवासी कविता पत्नी हरकेश में दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गत 7 जनवरी की शाम 6 बजे करीब वह अपने घर पर कार्य कर रही थी । तभी उसे घर के बाहर खेल रहे बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी । जब बबीता बाहर निकली तो उसने देखा कि गांव के ही अनोज और अनिल उसके बच्चों को पीट रहे थे। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी राजेश फौजी पुत्र रतन सिंह रानी पुत्र राजेश फौजी , रामे पुत्रगण रतन सिंह ,अनोज पुत्र राजेश , अनिल पुत्र रामे लाठी डंडे ,फावड़ा, कुल्हाड़ी और तमंचा लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़िता को गाली गलौज करते हुए उसके ऊपर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment