हत्यारोपियों को फांसी दो और परिवार को 50 लाख रूपए मुआवजा तथा एक सरकारी नौकरी की मांग.
अनूप शर्मा

सिकंदराराऊ। कस्बा में शनिवार की देर मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ निवासी रोहित रोहित उर्फ सोनू कश्यप की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया । यह घटना 5 जनवरी 2026 को हुई थी।युवा कृष्णा बिहार कॉलोनी पर एकत्रित हुए और कस्बा में कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों को फांसी देने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की ।
कैंडल मार्च रेलवे स्टेशन स्थित कृष्ण बिहार कॉलोनी से शुरू होकर कस्बा के जी टी रोड होते हुए गुजरा । जिसका समापन जी टी रोड स्थित क्रीड़ास्थल पर पहुंचकर हुआ। इसमें कश्यप समाज, कुशवाहा समाज, दिवाकर समुदाय और दलित समुदाय के युवा शामिल हुए। कैंडल मार्च के दौरान रोहित उर्फ सोनू कश्यप को न्याय दो और आरोपियों को फांसी दो जैसे नारे लगाए गए । इस दौरान युवाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनू कश्यप के हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए । उन्होंने सरकार से सोनू के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग दोहराई । कैंडल मार्च में शामिल युवाओं ने हाथ में मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । कैंडल मार्च में विशाल कश्यप, राजू कश्यप ,सोनू कश्यप ,बंटी कश्यप ,कृष्णा कश्यप ,मोनू माहोर,प्रांजल कश्यप ,दिलीप कश्यप , सोनू कश्यप, कृष्णा कश्यप आदि मौजूद रहे।









