बूलगढ़ी के पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहायता का चैक : सदर विधायक अंजुला माहौर, डीएम व एसपी पहुंचे पीड़ित के घर

हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के ग्राम बूलगढ़ी निवासी  संतोष कुमार पुत्र इन्द्रपाल सिंह पीड़ित परिवार को शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष  से रूपये 5 लाख की आर्थिक सहायता का चैक आज विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर द्घारा प्रदान किया गया है।
इस दौरान पर विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment