युवक को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव भिसी मिर्जापुर में नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव भिसी मिर्जापुर निवासी आशीष कुमार पुत्र अर्जुन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 जुलाई की शाम 6 बजे करीब गांव के ही इन्द्रजीत पुत्र प्रताप सिंह अपने साथी गोपाल पुत्र भरत सिंह के साथ आया और पैसे मांगने लगा । जबकि पैसे उसके पिता पर उधार थे। उसने कहा कि अभी पिता घर पर नहीं है कल आ जाना । इतने में ही आरोपी भड़क गए। उससे गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment