प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

हाथरस। प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन डॉ. पी. पी. सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. पी. पी. सिंह ने कहा कि ’वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है।
कार्यक्रम में कॉलेज के सभी विभागों के चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने परिसर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment