हाथरस। आगरा रोड संस्कृत विद्यालय में ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में वृक्षारोपण कर निर्माण का संदेश दिया। रामेश्वर उपाध्याय ने महायज्ञ-2026 के तहत एक पेड़ माँ के नाम अभियान का आयोजन किया। पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संदेश दिया गया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पेड़ों को प्रकृति की अमूल्य धरोहर और भविष्य का आधार बताया।









