अमावस्या पर वेद भगवान शिविर में हुआ विष्णु महायज्ञ: सर्वमंगल की कामना: दीं आहुतियां

हाथरस। श्री दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान सनातन धर्मसभा के शिविर में आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष अमावस्या पर श्री वेद भगवान शिविर में विष्णु यज्ञ विश्व शांति व आपसी सौहार्द, देश में भाईचारा बना रहे के लिये आयोजित किया गया।। इस मौके पर सर्वप्रथम चारों वेदों की कलश स्थापना, गणपति गणेश को विधि विधान के साथ स्थापित कर पूजन अर्चन किया गया। श्री वेद भगवान के पट चित्रों तथा चारों वेदों के कलश तथा गणेश स्थापना को फूल मालाओं से सुसज्जित किया गया।सभी आमंत्रित भक्तजनों का भी स्वागत किया गया।

श्री विष्णु महायज्ञ में आचार्य रूपराम शर्मा, आचार्य बागीष दत्त गौड, श्री वेद भगवान के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी के सानिध्य में वासुदेव माहौर एडवोकेट, क्षेत्रीय मंत्री तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉली माहौर, वरिष्ठ कवि श्यामबाबू चिंतन, जयशंकर पाराशर आदि भक्तजनों ने विष्णु यज्ञ के साथ-साथ लक्ष्मी नारायण जी का विशेष रूप से हवन किया गया। 1101 आहुति विष्णु यज्ञ, 501 आहुति लक्ष्मी नारायण, 101 आहुति गायत्री मंत्र देकर विष्णु यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत विष्णु यज्ञ संपन्न हुआ।

व्यवस्था जयशंकर पाराशर, बबलू पंडित, देवस्वरूप शर्मा द्वारा व्यवस्थित रूप से की गई। श्री विष्णु भगवान तथा वेद भगवान के जयकारों के साथ पूरा परिसर गूंजायमान हो उठा।सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण करने के उपरांत विष्णु यज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ।। यहां विशेष बात यह है कि श्री वेद भगवान शिविर में पूरे वर्ष निरंतर 8 से 9 बजे तक हवन किया जाता है तथा अमावस्या और पूर्णिमा को विशेष यज्ञ किए जाते है। डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी ने सभी भक्तजनों से अनुरोध किया है कि अपनी सहभागिता प्रदान कर पुण्य के भागी बने।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment