नाम जुड़वाने ,नाम संशोधन, नाम काटने ,वोट बढ़ाने जैसी समस्याओं को सुना गया
अनूप शर्मा

सिकंदराराऊ। रविवार को नगर पालिका में मतदाता सूची से संबंधित एसआईआर ( स्पेशल इंटेसिव रिवीजन ) कार्यों के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया । यह अभियान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नगर पालिका प्रांगण में आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर कुरैशी ने की।
इस अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने ,नाम संशोधन, नाम काटने ,वोट बढ़ाने और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सुधार जैसी समस्याओं से संबंधित सभी कार्य मौके पर ही किए गए। नागरिकों की शिकायतों को सुना गया और उनका तत्काल निस्तारण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर कुरैशी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे ।उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए की सभी आवेदनों का निस्तारण पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाए । अभियान के दौरान लोगों को मतदाता सूची और एसआई आर प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी की प्रदान की गई ।









