महिला ने की आत्महत्या की कोशिश: हड़कंप

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के कैलाश मंदिर वाली गली में आज सुबह एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने से इलाके में भारी हड़कंप मच गया। परिजनों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखकर संदेह होने पर उसे तोड़ दिया और विवाहिता को फंदे से नीचे उतारकर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जाता है विवाहिता ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पति का आरोप है कि परिवार के कुछ सदस्य उसे घरेलू कामकाज और खाना बनाने को लेकर लगातार ताने देते थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में विवाहिता का उपचार जारी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment