हाथरस। उ.प्र. कौशल विकास मिशन के तहत विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आज पीबीएएस इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया

रोजगार मेले में मुख्य अतिथि सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर द्वारा मेला का शुभारम्भ किया गया। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, जिला विकास अधिकारी पीएन यादव, पीबीएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रोजश कुमार शुक्ला, जिला समन्वयक रोहिताश सिह, जिला कौशल प्रबन्धक निर्मल किशोर मिश्र, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक यीशेन्द्र सिंह, कपिल कुमार, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेेजर डीडीयूजीकेवाई द्वारा रोजगार मेले का सफल संचालन कराया गया।

रोजगार मेले में 7 नियोक्तओं/कम्पनियों द्वारा एवं लगभग 417 अभ्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा 103 अभ्यार्थियों को चयनित किया गया और जनप्रतिनिधियों द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर रोजगार मेले में चयनित 10 अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये व चयनित लाभार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया एवं रोजगार प्राप्त करने आये अभ्यार्थियों को कम्पनियों में रोजगार प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। जिला विकास अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती अंजुला माहौर विधायक को पुष्पभेट कर स्वागत किया गया।









