कोतवाली पुलिस ने शातिर वाहन चोर किया गिरफ्तार: स्कूटी व बाइक बरामद

हाथरस।कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 1 वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशादेही से चोरी की 1 मोटरसाईकिल व 1 स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक 12 जुलाई को श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर के महंत प्रदीप भारद्वाज पुत्र निरंजन प्रसाद भारद्वाज निवासी गुडिहा बाग सासनी गेट द्वारा कोतवाली सदर पर सूचना दी कि 11 जुलाई को रात्रि में उनकी स्कूटी संख्या यूपी 86 एन/ 3669 को मंदिर के बाहर से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।तहरीर के आधार पर थाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली सदर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए गंगाधाम कॉलोनी के पास से 1 वाहन चोर राधे पुत्र लक्ष्मण निवासी छिपैटी जैन गली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । जिसके कब्जे व निशादेही से चोरी की 1 मोटरसाईकिल व 1 स्कूटी बरामद हुई है ।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी द्वारा पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि वह मोटर साइकिल चोरी करता है व ग्राहक मिल जाने पर सस्ते दामों पर उसे बेच देता है। बरामद मोटरसाइकिल व स्कूटी के संबन्ध में बताया कि उसके द्वारा 11 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रंजना बाटिका नहर के पास से एक स्पैलन्डर प्लस मोटर साइकिल जिसका नम्बर यूपी 81 सीडब्ल्यू/ 5751 को चोरी की थी,जिसे उसने कांशीराम कालोनी में पानी की टंकी के पास छिपा आया था। जिसके बाद उसने वापस आकर शाम को कोतवाली क्षेत्र के गोपेश्वर मन्दिर से एक स्कूटी चोरी की थी। जो बरामद हुई है । पुलिस द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राघव मय टीम शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment