हाथरस। उत्तर प्रदेश शासन द्घारा बीती रात्रि को प्रदेश भर में 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गये हैं। इन तबादलों में जनपद के तीन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) भी शामिल हैं और उनके भी तबादले कर दिए गए हैं। स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में मनीष चौधरी, प्रज्ञा यादव और लवगीत कौर शामिल हैं।
शासन द्वारा 182 पीसीएस अधिकारियों के किए गए तबादलों के क्रम में जनपद में तैनात वर्तमान में सादाबाद के एसडीएम मनीष चौधरी को अमरोहा भेजा गया है।कलेक्ट्रेट की ओसी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) लवगीत कौर को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है। वह पहले सासनी सहित अन्य तहसीलों में भी उप जिलाधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।कलेक्ट्रेट की ओसी प्रज्ञा यादव को बिजनौर में तैनात किया गया है। उन्होंने पूर्व में भी जिले में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उल्लेखनीय है कि शासन ने हाल ही में इन तीनों उप जिलाधिकारियों को अपर जिलाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया था।












