अज्ञात व्यक्ति का पड़ा मिला शव:शिनाख्त के प्रयास

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मथुरा रोड पर बॉबी पराठे वाले की दुकान से कुछ आगे एक लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अचेत व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल इमरजेंसी भिजवाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है और पंचायतनामा की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने जनपद व आसपास के सभी थाना क्षेत्रों से अपील की है कि यदि इस हुलिये या उम्र के किसी गुमशुदा व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो, तो तत्काल सीयूजी नं. (9454403578) पर सूचित करें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment