सासनी-18 जनवरी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने डॉ. विकास सिंह को जिला संपर्क प्रमुख नियुक्त किए जाने पर सासनी में विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य संस्थाओं ने उनका जोशीला स्वागत किया।
रविवार को डॉ. विकास सिंह के जिला संपर्क प्रमुख जाने की खबर से सासनी में उत्साह का माहौल है। उनके कार्यालय पर बधाई देने और स्वागत करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारत विकास परिषद ने भी डॉ. विकास सिंह का पटका एवं पुष्पहार पहनाकर जोशीला स्वागत किया। भारत विकास परिषद के नगर अध्यक्ष खगेन्द्र शास्त्री ने इस अवसर पर कहा कि यह सासनी के लिए गर्व का विषय है कि विश्व हिंदू परिषद ने डॉ. विकास सिंह जैसे कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति को जिला संपर्क प्रमुख बनाया है। अपनी नियुक्ति पर डॉ. विकास सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी लगन और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने संगठन को कभी निराश न करने और पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। स्वागत करने वालों में निर्देश वार्ष्णेय, खगेन्द्र शास्त्री, नवीन वार्ष्णेय और अम्भुज जैन सहित कई प्रमुख लोग शामिल थे। भारत विकास परिषद के अन्य पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।









