
सासनी-18 जनवरी। सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में रविवार को चिकित्सा अधीक्षक दलवीर सिंह रावत को स्थानान्तरण होने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से चिकित्सा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. पंकज ने अब प्रभारी अधीक्षक के रूप में सीएससी का कार्यभार सौंपा गया है। पदभार ग्रहण करने के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने डॉ. पंकज का जोशीला स्वागत किया।
रविवार को हुए सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. पंकज को पुष्प हार पहनाए, पटका पहनाया और शॉल ओढ़ाकर श्री राधाकृष्ण का छबिचित्र भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर डॉ. पंकज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र एक सेवा का माध्यम है और वह अपने इस नए दायित्व का पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। उनका लक्ष्य स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और केंद्र की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से फार्मासिस्ट अनिल जायसवाल, शैलेंद्र कुमार, अमित सेंगर और आकाश कोशिश उपस्थित रहे। साथ ही उमा सेंगर, शशि रानी, राकेश चैहान, सचिन कुमार, सुभाष वर्मा और देव ज्योति सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी एवं क्षेत्र के तमाम संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।









