सांप के काटने से युवक की मौत, मचा कोहराम 

सांप के काटने से युवक की मौत, मचा कोहराम

 

सिकंदराराऊ । कस्बानुमा गांव कचौरा में किराए के मकान में रहे है एक युवक को रविवार को एक जहरीले सर्प ने डस लिया। सांप के काटने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बताया जाता है कि गांव बड़वा टोली मझौली देवरिया निवासी धीरेन्द्र यादव पुत्र राम विलास यादव कस्बानुमा गांव कचौरा में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते था और एक दवा की फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की तड़के 4 बजे करीब उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई । युवक की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment