सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकुलपुर में नामजद एक व्यक्ति को फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गोकुलपुर निवासी सुरेन्द्र पुत्र सालिक राम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव का ही प्रदीप उर्फ डीपी पुत्र चोव सिंह उसके साथ पूर्व में ड्राइवरी करता था। उसको मालिक ने निकाल दिया । जिस कारण आरोपी अपने भाई रवि के साथ मिलकर उसे आए दिन फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












