सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अतिया में नामजदों ने गांव में चल रहे भंडारे में एक दंपती को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला अतिया निवासी राकेश सिंह पुत्र राम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 जून की रात्रि 11 बजे करीब गांव में बुद्ध कथा होने के बाद भंडारा चल रहा था । इस दौरान गांव के आदित्य पुत्र जुगेन्द्र सिंह ,जुगेन्द्र सिंह पुत्र ज्वालाप्रसाद, सुमित ,सुशील पुत्रगण राजेन्द्र सिंह गाली गलौज करते हुए आए। उसने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी अनीता देवी को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












