हाथरस। उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय नेहरू भवन पर पदभार ग्रहण करने के बाद जिला/शहर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ विधानसभा चुनाव मिशन 2027 को लेकर प्रथम रणनीतिक आवश्यक बैठक कर अपने विचार और आगामी रणनीति सभी के साथ साझा की।। बैठक में उन्होंने बहुत ही स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन सीट वितरण पर चल रही अटकलों पर जल्द विराम लगेगा। जहाँ सम्मान जनक बराबर सीटों के साथ समझौता होने की बात कही। वहीँ जिला/शहर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के सुझाव लिये, ताकि स्थानीय संगठन स्थिति के अनुसार विधानसभाओं में जिताऊ प्रत्याशियों को उतारा जा सके। साथ ही साथ जल्द ही मण्डल/जिला स्तरीय दौरा कर प्रभारी संगठन की नब्ज जानेंगे।
इस दौरान जिला/शहर अध्यक्षों के विचार लिये गये, जिसमें जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि हाथरस जनपद में तीन विधानसभा है, जिसमें सादाबाद और सिकन्द्राराऊ विधानसभा जिला संगठन के अधीन है। वहीं सदर विधानसभा शहर के अधीन है। तीनों विधानसभाओं पर जिला/शहर संगठन की पूर्ण तैयारी है। वहीँ शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने अपनी बात रखते हुये कहा कि जल्द ही विधानसभा अनुसार आवेदकों से आवेदन माँगकर उनकी लिस्ट सूचीबद्ध कर नेतृत्व को भेज दी जायेगी। जो भी बूथ स्तर तक संगठन/एसआईआर मतदान सूची का कार्य शेष है,जल्द ही उसको पूर्ण कर प्रदेश/राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया जायेगा।
जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके के साथ लखनऊ जाने वालों में संगठन महासचिव श्रीकृष्ण कुमार, महासचिव अब्बास गपगंज हुसैन, शहर कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, सचिव शीलेश यादव आदि मौजूद थे।









