कछपुरा में फायरिंग का आरोपी किया गिरफ्तार

हाथरस।थाना चन्दपा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कछपुरा पर कल हुई फायरिंग की घटना करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक कल 3 जुलाई को थाना चन्दपा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कछपुरा मे एक ही पारिवार के दो पक्षों के मध्य बँटवारे की बातचीत के दौरान कहासुनी के उरान्त हुई फायरिंग में 2 व्यक्ति महेश और गिरीश पुत्रगण भूप सिंह निवासी कछपुरा गोली लगने से घायल हो गये । जिसके सम्बन्ध में थाना चन्दपा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
उक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में पुलिस टीमों द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित प्रयास किए जा रहे थे और आज पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार उक्त अभियोग मे नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना चन्दपा पुलिस द्वारा बँटवारे की बातचीत के दौरान कहासुनी के उपरान्त हुई फायरिंग की घटना करने वाले 1आरोपी राजाबाबू पुत्र जयप्रकाश निवासी कछपुरा को गिरफ्तार किया है । गिऱफ्तार करने वाली टीम में
थानाध्यक्ष योगेश कुमार थाना चन्दपा मय टीम शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment