स्कूली बच्चे,वृद्ध व ग्रामीण, अभिभावक भारी परेशान: प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से मांग

पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे की सड़क दुर्दशा का शिकार: सड़क कम गड्ढे ज्यादा: नहीं है किसी का भी ध्यान

हाथरस।शहर के आगरा रोड पर एमजी पॉलिटेक्निक के पीछे से स्थित कई गांव व वृद्ध आश्रम, मंदिर, विद्यालय व कई कॉलोनी के प्रमुख संपर्क मार्ग की दुर्दशा के कारण क्षेत्रीय लोग व स्कूली बच्चे भारी परेशान है। लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि व प्रशासन को अवगत कराये जाने के बाद भी किसी का अभी तक उक्त रोड की ओर ध्यान नहीं गया है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश भी है।। शहर से सटे व नगर पालिका सीमा विस्तार में टाउन एरिया में शामिल हुए एमजी पॉलिटेक्निक के पीछे स्थित कई गांव के ग्रामीण, मंदिर आने जाने वाले कॉलोनी के लोग व स्कूली छात्र छात्राएं रोड की दुर्दशा से बेहद परेशान है और सड़क में सड़क कम गड्ढे ज्यादा है। पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे से गांव गिजरौली, टॉप, नगला धन सिंह आदि के प्रमुख संपर्क मार्ग पर श्री राधा बिहारी जी मन्दिर, वृद्ध आश्रम, एसआरबी पब्लिक स्कूल तक लगभग 500 मीटर से 600 मीटर सड़क भारी दुर्दशा का शिकार है। यह सड़क बहुत ही ख़राब है और सड़क पर पानी भर जाता है तथा काफी गड्ढे भी हैं । उक्त संपर्क मार्ग के रास्ते पर हरवंश विहार कालौनी, आगे श्री राधा बिहारी पब्लिक स्कूल , श्री राधा बिहारी वृद्ध आश्रम, श्री राधा बिहारी मन्दिर, केशव विहार कालौनी, टॉप गांव, और कई गांव के साथ श्मशान घाट भी है ।


उक्त स्कूल में कई गॉव से अभिभावक अपने – अपने बच्चों को स्कूल में छोड़ने व लेने आते है तथा कुछ बच्चे अपनी – अपनी साइकिलों से आते है और उन्हें आने जाने में बहुत परेशानी होती है। वही वृद्ध आश्रम में भी कई वृद्ध लोग रहते है और उन्हें भी आने जाने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है ।। उक्त सड़क के वारे में जनप्रतिनिधियों को कई वार अवगत कराया है, लेकिन लेकिन बस आश्वासन ही मिलता है। उक्त समस्या क्षेत्रीय लोगों, राहगीरों व स्कूली छात्र छात्राएं तथा उनके अभिभावकों के लिए भारी परेशानी व समस्या बनी हुई है । क्षेत्रीय लोगों, स्कूली बच्चों व अभिभावकों ने जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि उक्त दुर्दशा की शिकार सड़क की तरफ ध्यान देकर उक्त सड़क का शीघ्र निर्माण कराकर जनहित में उन्हें लाभ दें और इस सड़क का निर्माण हो सके और कोई भी अप्रिय घटना घटने से बच सकें ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment