हाथरस। शहर के आगरा रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री राधा बिहारी जी महाराज मंदिर पर कल 5 फरवरी को श्री ठाकुर जी महाराज का आम कुंज एवं नौका विहार महोत्सव आयोजित होगा। साथ ही भव्य दिव्य भजन संध्या भी आयोजित होगी।

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर श्री राधा बिहारी जी महाराज के प्रबंधक एवं प्रमुख समाजसेवी उद्योगपति नन्नूमल गुप्ता सुपारी वालों ने बताया है कि श्री राधा बिहारी जी महाराज मंदिर कल 5 जुलाई को दोपहर 3 बजे से श्री ठाकुर जी महाराज का आम कुंज एवं नौका विहार महोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने बताया है कि इस अवसर पर जहां ठाकुर जी के भव्य दिव्य फूल बंगला श्रृंगार दर्शन आयोजित होंगे। वही ठाकुर जी को नौका विहार कराया जाएगा। साथ ही भव्य विशाल भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें भजनों की अद्भुत प्रस्तुति दी जाएगी और भक्त भक्ति में सराबोर होकर आनंद की अनुभूति कर सकेंगे।
उन्होंने समस्त भक्तजनों से अनुरोध किया है कि नौका विहार महोत्सव में वह भी अपने ठाकुर जी को लाकर नौका विहार करायें। कार्यक्रम की व्यवस्था में युवा समाजसेवी विजय वार्ष्णेय सुपारी वाले व विनय वार्ष्णेय सुपारी वाले व अन्य भक्तों व सेवादारों की टीम लगी हुई है।









