सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर में नामजदों ने रंजिश के चलते घर में घुसकर एक परिवार को मारपीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में आधा दर्जन नालजदो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव महमूदपुर निवासी राजवीर सिंह पुत्र देव सिंह निवासी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 24 जून की दोपहर 12 बजे करीब रंजिश के चलते गांव के ही रवेन्द्र सिंह , नरेश चन्द्र पुत्रगण उदयवीर सिंह , अतुल कुमार पुत्र रवेन्द्र सिंह, अनुराग उर्फ अनु ,अमन पुत्रगण नरेश चन्द्र,रजनी पुत्र बृजेश गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। उसने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों,कुल्हाड़ी एवं सरिया से उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में वह और उसके पुत्र एवं नाती लहुलुहान हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









